उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आज भारी बारिश के साथ गरज चमक की संभावनाएं

 

UP Weather Updates: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आज भारी बारिश के साथ गरज चमक की संभावनाएं 
लखनऊ: पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में शुक्रवार को दिनभर बूंदाबांदी जारी रही है वहीं कुछ इलाकों में बादल छाए रहे जिसके कारण धूप की तपिश कम हुई और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगर न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो न्यूनतम तापमान पूरे उत्तर प्रदेश में सामान्य 1 एक से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा है. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों आगरा, मथुरा, मेरठ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी जारी रही और बादल छाए रहे. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शनिवार को उत्तर प्रदेश में आइसोलेटेड स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने के साथ ज्यादातर जगहों पर बादलों की आवाजाही रहेगी. यह मौसम 5 दिसंबर तक ऐसा ही बना रहेगा फिर धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने की संभावनाएं है।


राजधानी लखनऊ में बुधवार से ही बादलों ने डेरा जमाया हुआ है या सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा. वहीं, शनिवार को सुबह से ही राजधानी लखनऊ के कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी भी शुरू हो गई है. फ़िलहाल बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हुई है. वहीं न्यूनतम तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि भी दर्ज की गई है।


उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक है. वहीं, अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 5.5 डिग्री कम है. इसी प्रकार हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री कम है।


प्रमुख शहरों का ताप-मान


राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से लगभग-लगभग 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है.


मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शनिवार को राजधानी लखनऊ में सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिन में भी बादल छाए रहेंगे बूंदाबांदी हो सकती है. अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावनाएं है


गोरखपुर


गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है।


वाराणसी


वाराणसी में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य है वहीं अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है.


प्रयागराज


प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य है।


मेरठ


मेरठ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है.


आगरा


आगरा में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है वहीं अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 4.6 डिग्री कम है.


मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं. कुछ हल्की बूंदाबांदी हो रही है ये सिलसिला 5 दिसंबर तक जारी रहेगा.