04 December 2021

प्रियंका ने टीईटी पेपर लीक मामले में सरकार को घेरा

लखनऊ : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को टीईटी पेपर लीक मामले में प्रदेश सरकार को घेरा। 



उन्होंने ट्वीट किया- ‘खबरों के अनुसार यूपी-टीईटी पेपर आउट घोटाले का मास्टरमाइंड भाजपा विधायक का भाई है। मुख्यमंत्री योगी जी, सख्ती और पारदर्शिता की आपकी सभी बातें खोखली हैं।’ प्रियंका ने कहा कि 28 नवंबर को यूपी-टीईटी की परीक्षा हुई, 22 लाख युवाओं ने मेहनत की, पेपर आउट हो गया। परीक्षा निरस्त कर दी गई, भर्ती फिर से लटक गईं। तमाम ऐसे युवाओं से भी मिल चुकी हूं जो पिछले पांच-छह साल से नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more