विद्यालय को देरी से खोलने व अनियमित संचालन के मामले में ग्राम प्रधान की शिकायत पर प्रधानाचार्या से मांगा स्पष्टीकरण


नौगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लौवारी कला के अनियमित संचालन और विलंब से खोले जाने के मामले में ग्राम प्रधान की शिकायत पर प्रधानाचार्या से स्पष्टीकरण मांगा है।





बृहस्पतिवार को सुबह 10.15 बजे तक स्कूल में ताला लटका मिला। बच्चे निर्धारित समय से आकर विद्यालय खुलने का इंतजार कर रहे थे। वहींबगल में कंम्पोजिट माध्यमिक विद्यालय लौवारी कला खुला हुआ था। निर्धारित समय से डेढ़ घंटे बाद भी अध्यापकों के ना पहुंचने पर तथा अभिभावकों द्वारा



दी गई सूचना पर ग्राम प्रधान यशवंत सिंह पहुंचे तो उन्हें विद्यालय बंद मिला। प्रधान द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत के बाद करीब डेढ़ घंटे देर से पहुंचीं प्रधानाचार्या श्वेता श्रीवास्तव से डीआईओएस ने स्पष्टीकरण मांगा है। प्रधानाचार्या के अनुसार विद्यालय की दो सहायक अध्यापिका नंदिनी सिंह और निक्की सिंह अवकाश पर हैं।



डीआईओएस डॉ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लौवारी कला पर प्रधानाचार्य श्वेता श्रीवास्तव विलंब से पहुंची थी, गांव के प्रधान ने बंद स्कूल की फोटो भी भेजी है। स्पष्टीकरण हेतु नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।