UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 March 2022

निरीक्षण खोल रहे पटरी से उतरे बेसिक स्कूलों की हकीकत

मैनपुरी में कोरोना संकट से पटरी से उतरी परिषदीय शिक्षा व्यवस्था शिक्षकों की लापरवाही का भी शिकार होने लगी है। स्कूल खुलने के बाद अधिकारियों ने हाल जाना तो लापरवाही बड़े पैमाने पर सामने आयी। 14 फरवरी से स्कूल खुले तो शिक्षकों ने गंभीरता नहीं दिखाई और पढ़ाई के माहौल को पटरी पर लाने के प्रयास नहीं किए। यही वजह रही कि पिछले 20 दिनों में 30 शिक्षक निरीक्षण के दौरान लापरवाही करते हुए पकड़े गए। इनके वेतन काटने की कार्रवाई भी हुई है।



मैनपुरी जनपद में कोरोना संकट के चलते परिषदीय शिक्षा का खासा नुकसान हुआ है। कोरोना संकट से पहले मैनपुरी के परिषदीय स्कूलों की धाक पूरे प्रदेश में और देश में चर्चा का विषय बन गई थी। परिषदीय स्कूल के बच्चों की पढ़ाई का स्तर अनुकूल हुआ। इतना ही नहीं बच्चों ने खेल के क्षेत्र में भी राज्य और मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतने की झड़ी लगा दी। इसके साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं में भी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार जीतने की होड़ पैदा हो गई। लेकिन कोरोना आया तो परिषदीय शिक्षकों की तरक्की की रफ्तार को ब्रेक लगा गया। पढ़ाई का स्तर भी चौपट हो गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more