UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 March 2022

बीएसए के निरीक्षण में खराब मिली परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता , कक्षा चार के बच्चे नहीं पढ़ पाए हिंदी का पाठ, प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण


सुल्तानपुर तमाम कोशिशों के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार नहीं हो पा रहा है। बीएसए के निरीक्षण के दौरान परिषदीय प्राइमरी व जूनियर के ज्यादातर बच्चे शुद्ध हिंदी नहीं पढ़ पाए और न ही पहाड़ा सुना पाए बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले दो प्रधानाध्यापकों का वेतन अवरुद्ध करने हुए उनसे जवाब मांगा गया है।
बीएसए दीवान सिंह यादव ने 21 व 22 फरवरी को दूबेपुर, कुड़वार और कुरेभार ब्लॉक के 12 विद्यालयों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में स्कूलों में


काफी कमियां पाई गई हैं। दूबेपुर प्राथमिक स्कूल हरखो दौलतपुर के निरीक्षण में कक्षा चार के बच्चे हिंदी का पाठ नहीं पढ़ पाए। बीएसए ने नाराजगी जताते हुए हेडमास्टर समेत समस्त सहायक व शिक्षामित्र से तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। प्राथमिक विद्यालय पूरे अल्पी मिश्र के हेडमास्टर रणजीत कुमार और प्राथमिक विद्यालय रतनपुर के प्रधानाध्यापक विजय कुमारी दुवे बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए दोनों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय असोढ़ी के कई बच्चे पहाड़ा नहीं सुना पाए।
कंपोजिट विद्यालय कस्बा के बच्चे भी पहाड़ा नहीं सुना पाए। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय अलीगंज द्वितीय, अलीगंज प्रथम, पूरे कस्तूरी, कंपोजिट विद्यालय रवनिया पश्चिम, जूनियर हाईस्कूल भाटी आदि स्कूलों के निरीक्षण में किचन गार्डन, शौचालय की स्थिति, चहारदीवारी साज-सज्जा जैसी कमियां पाई गई। इस पर बीएसए ने संबंधित हेडमास्टर को निर्देशित किया कि प्रधान और पंचायत सचिव से संपर्क कर कमियां करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय असोढ़ी के कई बच्चे पहाड़ा नहीं सुना पाए।
कंपोजिट विद्यालय कस्बा के बच्चे भी पहाड़ा नहीं सुना पाए। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय अलीगंज द्वितीय, अलीगंज प्रथम, पूरे कस्तूरी, कंपोजिट विद्यालय रवनिया पश्चिम, जूनियर हाईस्कूल भाटी आदि स्कूलों के निरीक्षण में किचन गार्डन, शौचालय की स्थिति, चहारदीवारी साज-सज्जा जैसी कमियां पाई गई। इस पर बीएसए ने संबंधित हेडमास्टर को निर्देशित किया कि प्रधान और पंचायत सचिव से संपर्क कर कमियां दूर कराए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more