UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 March 2022

असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आज से

प्रयागराज : सूबे के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कालेजों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके तहत उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग विज्ञापन संख्या-50 के तहत 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार बुधवार से शुरू करेगा। प्रथम चरण में हिंदी विषय के अभ्यर्थियों का

साक्षात्कार नौ से 16 मार्च तक लिया जाएगा। हिंदी के 162 पदों के लिए 662 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग ने एडेड डिग्री कालेजों के लिए विज्ञापन संख्या-50 के तहत 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की 2003 पदों की भर्ती निकाली है। कुल पदों के सापेक्ष 7500 के लगभग अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल हुए हैं। रोल नंबर के अनुरूप कार्यक्रम जारी उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के द्वितीय चरण के साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का कार्यक्रम रोल नंबर के अनुरूप जारी कर दिया है। इसके तहत किस तारीख को किन-किन अभ्यर्थियों को शामिल होना है, उसका विषय व तिथिवार कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट व पोर्टल पर जारी किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more