UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 March 2022

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, मुकदमा दर्ज

 

करनैलगंज (गोंडा)। मार्ग दुर्घटना में एक सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना करनैलगंज- परसपुर मार्ग स्थित ग्राम पांडेयचौरा के पास की है।



कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम मनिहारी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक काली प्रसाद ओझा (68) शनिवार शाम साइकिल से चकरीत बजार से वापस घर जा रहे थे। से करनैलगंज परसपुर मार्ग पर वह ग्राम पांडेयचौरा के पास अपने गांव को जाने वाली सड़क पर मुड़ने वाले थे। तभी एक ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने उन्हें मुख्यालय के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी कोतवाल दिवाकर मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। काली प्रसाद के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शिक्षक की मौत पर खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय, दिनेश कुमार सिंह, बाबूलाल यादव, चितरंजन त्रिपाठी, वकील अहमद, सुरेश चंद्र शुक्ला, शमीम अहमद, इलियास अहमद, बालकराम त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, महेंद्र गुप्ता, सतीश कुमार, मान सिंह, मोहम्मद सलमान ने दुख व्यक्त किया है। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more