UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 March 2022

DBT लापरवाही के आरोप में जिले के 108 विद्यालयों को नोटिस, जानें क्या है मामला

देवरिया माध्यमिक विद्यालयों की लापरवाही से इनमें नामांकित विद्यार्थियों को समय से स्वेटर जूता-मोजा, यूनिफार्म समय से नहीं मिल सका डीबीटी पोर्टल पर जिम्मेदारों की ओर से अभिभावकों का आधार कार्ड के सत्यापन का कार्य पूरा नहीं किए जाने का खामियाना विद्यार्थी और उनके अभिभावक भुगत रहे हैं। जिले के ऐसे 108 विद्यालयों को अब अंतिम नोटिस जारी किया गया है।

सत्र 2021-22 में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थी को यूनिफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग एवं जूता-मोजा खरीदने के लिए





निर्धारित धनराशि डीबीटी के माध्यम में सोधे विद्यार्थियों के माता-पिता या अभिभावक के खाते में भेजा जाना है। परिषदीय विद्यालयों में यह कार्य पूरा होने के करीब है, जबकि ऐसे माध्यमिक स्तर पर संचालित विद्यालयों ने अपने यहां के लाभार्थी छात्रों के अभिभावक के आधार का सत्यापन प्रारंभ ही नहीं किया है। इससे यहां अध्ययनरत सैकड़ों विद्यार्थियों को अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इनके अभिभावक महीनों से अपने खाते में बैलेंस चैक कर रहे हैं। जिले में

मतदान समाप्त होने के बाद अब डीआईओएस ऐसे 108 विद्यालयों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि डीबीटी को प्रगति समीक्षा के दौरान यह ज्ञात हुआ है हैं कि कुछ माध्यमिक विद्यालयों ने विद्यार्थियों के अभिभावकों के आधार पर सत्यापन का कार्य प्रारंभ ही नहीं किया है। इससे डीबीटी के जरिए निर्धारित धनराशि अब तक इनके खाते में भेजी नहीं जा सकी है। लापरवाही करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य यह कार्य डॉ एप के माध्यम से तत्काल पूर्ण करें, अन्यथा इनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more