UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 March 2022

734 प्रधानाध्यापकों का दिया जाएगा लिंग समानता विषयक प्रशिक्षण

महराजगंज। जिले के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को लिंग समानता विषयक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्देश्य है कि प्रशिक्षण लेने के उपरांत प्रधानाध्यापक अभिभावकों को भी जागरूक करें तथा लिंग के आधार पर शिक्षा में किए जाने वाले भेदभाव को समाप्त किया जा सके।


जिले में कुल 1,695 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिसमें 649 पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा शेष प्राथमिक विद्यालय हैं। सभी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के साथ ही 85 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को लिंग समानता विषयक प्रशिक्षण दिया जाना है। शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक के दो-दो संदर्भदाताओं को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि लिंग समानता विषय पर प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाना है, जिससे कि लिंग के आधार पर शिक्षा में भेदभाव की स्थिति को समाप्त किया जा सके।



प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी पर 200 रुपये की दर से होगा व्यय
ब्लॉक संसाधन केंद्र स्तर पर प्रशिक्षण लेने आने वाले प्रत्येक प्रशिक्षणार्थियों पर 200 रुपये की दर से व्यय किया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों की संख्या को देखते हुए धनराशि बीआरसी के खाते में भेज दी गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more