UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 March 2022

शिक्षिका से घर में घुसकर मारपीट

 

महेवा थाना बकेवर क्षेत्र के गोपियापुर गांव में एक शिक्षिका ने पति, सास सहित कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



जूनियर स्कूल अहेरीपुर में तैनात शिक्षक कविता दोहरे ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पति राजेश कुमार, सास, ननद, चचिया ससुर सहित कई अज्ञात लोगों पर 21 फरवरी को घर घुसकर छेड़खानी करने, मारपीट करने और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने और 12 वर्ष की बेटी के साथ किसी अनहोनी की भी आशंका जताई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more