UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 March 2022

शिक्षक-शिक्षिकाओं के वेतन बिल ट्रेजरी को भेजे गए

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के वेतन बिल जिला कोषागार भेज दिए गए हैं। आने वाले दिनों में बैंक खाते में वेतन पहुंच जाएगा।



प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छह हजार शिक्षक-शिक्षिकाएं समेत अन्य कर्मचारी कार्यरत है। प्रत्येक महीने की पहली तारीख को शिक्षक-शिक्षिकाओं के बैंक खाते में वेतन भेजने के निर्देश हैं, लेकिन किसी महीने में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को समय से वेतन नहीं मिला। वित्त एवं लेखाधिकारी पद रिक्त होने की वजह से वेतन भुगतान में हर महीने विलंब होता है। मौजूदा समय में सूचना विभाग के लेखाकार के पास बेसिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार है। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए परिषदीय स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को फरवरी महीने के वेतन भुगतान के वेतन बिलों को जिला कोषागार में भुगतान करने के लिए भेज दिए गए। वेतन बिल पहुंचने के बाद शिक्षकों को वेतन मिलने की उम्मीद जग गई है। लेखाकार का कहना है कि वेतन बिलों को ट्रेजरी भेज दिया गया है। जल्द ही शिक्षकों के खाते में वेतन पहुंच जाएगा। कुल छह हजार शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more