UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 March 2022

दो साल से लर्निंग आउट कम परीक्षा नहीं

मऊ। संक्रमण के चलते परिषदीय विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता पर विपरीत असर पड़ा है। बच्चों की क्षमता का आकलन करने के लिए आयोजित होने वाली लर्निंग आउट कम परीक्षा दो सालों से नहीं हुई। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई के स्तर के बारे में पता नहीं चल रहा है। हालांकि इस साल परीक्षा होने की उम्मीद जगी है। 




जिले में बेसिक शिक्षा से संबद्ध सरकारी, सहायता प्राप्त तथा मदरसा के 1397 विद्यालयों में लगभग 2.35 लाख छात्र छात्राएं हैं। परिषदीय स्कूलों, सहायता प्राप्त, मदरसा के बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता मजबूत करने को शासन स्तर से समय-समय पर लर्निग आउट कम परीक्षा आयोजित कराई जाती है। 


कोरोना से पूर्व दो बार परीक्षा आयोजित हुई थी। बच्चों ने भी दोनों बार इस परीक्षा में उत्साह से प्रदर्शन किया था। मगर संक्रमण के चलते दो साल यह परीक्षा नहीं कराई गई। इससे बच्चों के शिक्षा का स्तर भी पता नहीं चल रहा है। दो साल पहले हुई परीक्षा में बच्चों की शैक्षिणक गुणवत्ता में काफी हद तक सुधार आया था। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि संक्रमण के चलते लर्निंग आउटकम परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। यह परीक्षा डायट स्तर से होती है। अभी निर्देश नहीं आया है। गाइडलाइन जारी होते ही परीक्षा कराई जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more