UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 March 2022

40 हजार पदों पर अगले माह से शुरू होंगी भर्तियां, आचार संहिता के चलते रोक दी गई गईं थीं यह नई भर्तियां


लखनऊ, शैलेंद्र श्रीवास्तव । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समूह ग के करीब 40 हजार पदों पर अप्रैल से भर्तियां शुरू करेगा । विभागों से इन रिक्त पदों का ब्यौरा उसे मिल चुका है। तीन भर्तियों के लिए विज्ञापन भी निकाला गया, लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से इन्हें रोक दिया गया। आयोग मौजूदा समय विभागों से आई हुई रिक्तियों का मिलान करा रहा है।

सम्मिलित होंगी भर्तियां: अधीनस्थ

सेवा चयन आयोग सामान योग्यता यानी इंटर या इसके समकक्ष और स्नातक व तकनीकी दक्षता वाले पदों की भर्तियां एक साथ करेगा। इनके लिए एक साथ विज्ञापन निकालने के साथ ही परीक्षाएं भी एक साथ कराई जाएंगी, जिससे तय समय के अंदरइन भर्तियों को पूरा किया जा सके।

आयोग भर्तियों के लिए सामान योग्यता वाले पदों को अलग-अलग करा रहा है, जिससे आचार संहिता खत्म होने के बाद चरणबद्ध तरीके से विज्ञापन निकालते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सके। आयोग इसके साथ ही मौजूदा समय बैकलॉग यानी रुकी हुई भर्तियो को परी करने में जटा हुआ है।


आदर्श आचार संहिता के चलते नई भर्तियां -रोक दी गई हैं। जिन पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था उनकी भी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। आचार संहिता समाप्त होने के बाद भर्तियां नए सिरे से शुरू की जाएंगी।
प्रवीर कुमार, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more