UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 March 2022

जाँच में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की खुली पोल

उरई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा की तैयारी में जुटे प्रशासन ने मंगलवार को जब परखा तो पोल खुल गई। कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे संचालित नहीं है। इस पर डीआईओएस भगवत पटेल ने नाराजगी जताते हुए हिदायत दी कि दो दिन के अंदर व्यवस्था ठीक कर लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जनपद के 70 परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की लाइव वेबकास्टिंग राजकीय इंटर कालेज उरई में बने जनपदीय कंट्रोल रूम में प्रसारित हो रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता जांची गई। दोपहर दो बजे जीआईसी उरई, जीआईसी मुसमरिया व जीआईसी खरका के प्रधानाचार्य व उनकी टीम ने परीक्षा केंद्रों की लाइव मानीटरिंग कर वेबकास्टिंग उपकरणों का परीक्षण किया। तब कई परीक्षा केंद्रों पर वेबकास्टिंग के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे, राउटर, वायस रिकार्डर व अन्य वेबकास्टिंग उपकरण कियाशील नहीं थे। इस पर डीआईओएस भगवत पटेल ने ऐसे परीक्षा केंद्रों को अंतिम चेतावनी देते हुए निर्देश दिए तत्काल परीक्षा केंद्र की लाइव वेबकास्टिंग करना शुरू करें। दो दिन बाद पुन: समीक्षा की जाएगी । पुन: समीक्षा में लाइव वेबकास्टिंग का प्रसारण न पाए जाने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more