UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 March 2022

अध्यापक के खाते से 10 हजार की ठगी,‌‌ कार्रवाई की मांग

बीकापुर (अयोध्या)। परिषदीय विद्यालय के सहायक अध्यापक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 10 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित अध्यापक ने बीकापुर कोतवाली और साइबर क्राइम सेल में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर का निवासी प्रसाद परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर में तैनात हैं। 





उनका आरोप है कि भारतीय स्टेट बैंक बीकापुर शाखा में संचालित उनके बचत खाते से 10 हजार रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए हैं। उनके मोबाइल पर शनिवार शाम करीब 4:30 बजे पैसे निकालने का संदेश आया तो मामले की जानकारी हुई। उन्होंने बैंक व पुलिस में शिकायत की है। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more