UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 March 2022

primary ka master: चुनाव प्रचार करने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित

सुल्तानपुर। चुनाव प्रचार करने के आरोप में दूबेपुर क्षेत्र के ढखवा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार पांडेय को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। इस मामले में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश बीएसए को मिला था।


सोशल मीडिया पर एक प्रत्याशी के साथ प्रचार का फोटो वायरल हुुुआ था। इसमें सुशील कुमार पांडेय प्रत्याशी के काफिले में शामिल दिखाई दे रहे थे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से 25 फरवरी को पत्र जारी कर प्रकरण में कार्रवाई के लिए अवगत कराने का निर्देश दिया गया था। बीएसए दीवान सिंह यादव ने बताया कि प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण में बल्दीराय खंड शिक्षाधिकारी मनोजीत राव को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more