हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 April 2022

शिक्षकों से धन उगाही पर पांच अध्यापक निलंबित, जानिए किस तरह उगाही करते थे यह शिक्षक

 बलरामपुर : 68500 भर्ती के तहत जिले में तैनात दूरदराज जनपद के शिक्षकों को याची लाभ दिलाने के नाम पर टेलीग्राम ग्रुप पर धनउगाही करना पांच अध्यापकों को महंगा पड़ गया। विभाग की छवि बिगाड़ने में उन्हें निलंबित कर दिया गया है।


शिक्षा क्षेत्र गैंड़ासबुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय सहंगिया के शिक्षक माधव कृष्ण, प्रावि जंगाडीह के आलोक पांडेय, प्रावि मझारी के दुर्गेश कुमार शुक्ल, प्रावि जिगना खास के मनीष दत्त शुक्ल व उतरौला के प्रावि बनघुरा के शिक्षक अंकुर दीक्षित को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा, राजेश कुमार, राम कुमार, सतीश कुमार व अरुण वर्मा को 15 दिन के अंदर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

बीएसए डा.रामचंद्र ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के कर्मचारी ने दूरभाष से अवगत कराया कि जिले में कुछ शिक्षक इंटरनेट मीडिया पर ग्रुप बनाकर 68500 भर्ती के शिक्षकों को मेरिटोरियल रिजर्व कटेगरी (एमआरसी) के अंतर्गत याची लाभ दिलाने के नाम पर 5000 रुपये अनाधिकृत रूप से उगाही कर रहे हैं। जांच में पता चला कि कैंडीडेट नामक ग्रुप पर शिक्षकों से स्टेट बैंक आफ इंडिया के बचत खाता संख्या 34433341185 पर पांच हजार रुपये की मांग की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more