हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 April 2022

एसडीएम ने कस्तूरबा स्कूल का किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर दिए निर्देश

 

संडीला एसडीएम डीपी सिंह ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के समय प्रभारी वार्डन सुमन व सह प्रभारी वार्डन निशा भारती के अलावा स्टाफ में मिथलेश, रूपा व धर्मेश मौजूद मिले।

एसडीएम ने विद्यालय में चारों तरफ गंदगी पाई। उन्होंने वार्डन से नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि अभी तो विद्यालय में बच्चे कम हैं, लेकिन जब बच्चों को सांख्य बड़ेगी तो मौजूदा व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं होंगी।





उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में 100 बच्चों को रखने की व्यवस्था है, लेकिन अभी 50 से कम बच्चे हैं। उन्होंने और बच्चों का प्रवेश करने के लिए कहा। उन्होंने हास्टल में मौजूद बालिकाओं से भी भोजन व सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में पूछताछ की।

कहा कि किसी ने कोई शिकायत नहीं की। एसडीएम ने सुरक्षा एवं बालिकाओं के बीमार पड़ने के समय उपलब्ध स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को देखा जो संतोषजनक नहीं मिली। एसडीएम ने करीब आधे घंटे तक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मिलने वाली खामियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। (संवाद)

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more