हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 April 2022

ग्रुप में अश्लील वीडियो और मेसेज भेजने के मामले में बीएसए की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पढ़े पूरी खबर


 बुलंदशहर शासन और बेसिक शिक्षा विभाग के मिशन प्रेरणा ग्रुप पर अश्लील वीडियो और मेसेज वायरल होने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बीएसए अखंड प्रतापसिंह की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी के मोबाइल से शुक्रवार को शासन व विभाग के प्रेरणा ग्रुप पर एक अश्लील वीडियो और मेसेज वायरल हो गया था। बीएसए अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि यह वीडियो और मेसेज उस समय मिशन प्रेरणा ग्रुप पर वायरल हुआ था जब एक केस के मामले में एडी बेसिक मेरठ के साथ बैठकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ से मोबाइल पर फोन कॉल आया कि आपके मोबाइल नंबर से एक अश्लील वीडियो और मेसेज मिशन प्रेरणा ग्रुप पर प्रेषित हुआ है। इसे ग्रुप से हटा दिया जाए।




मोबाइल चेक किया तो ऐसी कोई भी पोस्ट मेरे मोबाइल से नहीं की गई थी। उसी समय मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को अपना मोबाइल चेक करवाया था ऐसा प्रतीत होता है कि किसी डिवाडर से मोबाइल हैक करके व्हाट्सएप से लिंक कर यह वीडियो और मेसेज पोस्ट किया गया है। उन्होंने एसएसपी को भी शिकायत देकर इस तरह को साजिश और कृत्य करने वाली व्यक्ति की जांच की मांग की है। सीओ सिटी शशांक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more