UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

बेसिक स्कूलों में तैनात दो शिक्षकों की सेवा समाप्त, सात के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

 

महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में कूटरचित अभिलेखों के आधार पर नौकरी कर रहे दो शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है।



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि कूटरचित शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने वाले निचलौल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शिकारपुर के शिक्षक अजय प्रताप चौधरी व प्राथमिक विद्यालय पंकालों के शिक्षक वेदानंद यादव को कई बार अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया मगर उन्होंने इसमें रुचि नहीं दिखाई। शुक्रवार को दोनों शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। 

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पूर्व में सात शिक्षकों की हुई सेवा समाप्ति के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है, जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more