UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

अब मिड डे मील पकाने से लेकर परोसने तक रखना होगा सफाई का ध्यान, शासन ने जारी की गाइडलाइन


कासगंज। मध्याहन भोजन योजना में सामग्री लाने, पकाने से परोसने तक स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा। शासन से इसके लिए गाइड लाइन आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पालन कराने के निर्देश दिए हैं।



जनपद में 1263 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें पढ़ने वाले करीब 1.92 लाख बच्चों को मध्याहन भोजन योजना का लाभ दिया जाता है। विद्यालयों में भोजन को पकाने व परोसने के लिए 3261 रसोइया तैनात हैं। भोजन में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्र, भोजन पकाने वाले बर्तन एवं स्थान आदि की साफ-सफाई पर ध्यान न देने की शिकायते शासन को मिलो थी। इससे बच्चों के स्वास्थ्य प्रभावित होने का खतरा जताया गया कई बार में भोजन में कौड़े आदि पाए जाने के पूर्व मे मामले भी आ चुके है ऐसे में शासन ने सफाई के लिए 23 और सुरक्षा के लिए 7 बिंदु तय करते हुए गाइड लाइन जारी की है। 

इन प्रमुख नियमों का करना होगा पालन


  • साफ सुधरे कपड़े, एप्रेन व मास्क का प्रयोग करें।
  • खाद्यान को पकाने से पहले अच्छी तरह से साफ करें।
  • साबुन, वाशिंग पाउडर को भोजन पकाने की सामग्री से दूर रखें।
  • संक्रामक रोग होने पर रसोई घर में कार्य न करें।
  • एगमार्क मसाले व आयोडाइज्ड नमक को एयरटाइट कंटेनर में रखें।
  • एक जगह भोजन ला-छात्राओं को परोसे.
  • हरी, परोदार सब्जी को काटने से पहले अच्छी तरह से सफाई करें।
  • रसोई घर व जहा भोजन परोसा जाना है, वहां साफ-सफाई रखें.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more