UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

यह शिक्षक अब प्रमोशन पाकर बन सकेंगे बीएसए और एडीआईओएस


प्रयागराज, राजकीय शिक्षकों के शिक्षा विभाग में क्लास टू (बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य जीआईसी और एडीआईओएस) पदों पर प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) और प्रवक्ता के बीच वरिष्ठता सूची को लेकर विवाद के कारण सात-आठ सालों से प्रमोशन नहीं हो पा रहा था।


राजकीय विद्यालयों में अधीनस्थ राजपत्रित (प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल) पद पर प्रवक्ता का 45 और सहायक अध्यापक का 55 प्रतिशत कोटा है। अधीनस्थ राजपत्रित पर तो प्रमोशन हो जाता था। लेकिन उसके बाद क्लास टू के लिए दोनों कैडर के शिक्षक पहले प्रमोशन की मांग करते थे। इस विवाद का अंत करते हुए विशेष सचिव शंभू कुमार ने छह जुलाई को माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है। उन्होंने चक्रानुक्रम में नौ प्रवक्ता पर 11 सहायक अध्यापकों को आधार मानकर प्रमोशन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। राजकीय शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर पांडेय और भड़ाना गुट के प्रदेश महामंत्री डॉ. रवि भूषण ने स्वागत करते हुए जल्द प्रमोशन की मांग की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more