UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

शिक्षिकाओं से मारपीट में 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


बड़ौत। औसिक्का गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय में गत गुरुवार को विद्यालय में घुसकर उर्दू के दो शिक्षकों के साथ हाथापाई करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रधानाध्यापक की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।


औसिक्का गांव के कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को सात-आठ लोगों ने बच्चे का कक्षा पांच में एडमिशन न करने पर विद्यालय में घुसकर विद्यालय में तैनात उर्दू के शिक्षक हाकिम अली व मौहम्मद इस्लाम के साथ मारपीट कर दी थी। आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर शिक्षकों को पीटा था और विद्यालय के अन्य शिक्षकों द्वारा विरोध करने पर विद्यालय से संबंधित रिकार्ड भी फाड़ दिया था। इस मामले में प्रधानाध्यापक नीरज भारद्वाज ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी और बताया था कि आरोपी बिना कोई प्रमाण पत्र दिखाएं बच्चें का एडमिशन कराना चाहते थे, जोकि नियम विरूद्व है। इसी का विरोध करने पर शिक्षकों के साथ मारपीट की गई। उधर प्रधानाध्यापक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक नीरज भारद्वाज की तहरीर पर गांव के ही नफीस, हनीफ व वासिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में होगें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more