UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

कुत्ते के भय से छुट्टी कर भागे स्कूल के प्रधानाध्यापक


 शामली : दुनिया में सबसे वफादार जानवर यदि किसी को माना जाता है तो वह सिर्फ कुत्ते को ही माना गया है। शायद इसलिए ही इंसान अगर किसी जानवर को अपने सबसे नजदीक रखता है तो वह सिर्फ कुत्ता ही है। कुत्ता पालने के भी कई कारण माने जाते हैं, जिसमें कुछ लोग शौक की तौर पर कुत्ता पालते हैं तो कुछ लोग सुरक्षा की दृष्टि से, लेकिन करीब चार दिन पूर्व लखनऊ में एक पालतू पिटबुल द्वारा घर पर अकेली वृद्ध महिला की नोच नोचकर जान लेने के बाद अब लोगों में कुत्तों के प्रति भय व्याप्त है। जिसका जीता जागता नजारा शामली जनपद के बाबरी क्षेत्र के गांव कंजरहेडी में देखने को मिला। यहां सवेरे प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के प्रधानाध्यापक चांदबीर द्वारा स्कूल खोला गया तो बच्चों के आने सिलसिला शुरू हो गया।



इसी दौरान एक भयावक दिखने वाला कुत्ता स्कूल परिसर में घुस आया, जिसको भगाने का प्रयास जरूर किया गया, लेकिन कुत्ता प्रधानाध्यापक की ओर दौड़ पड़ा, जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने एक कमरे में बंद कर खुद की जान बचाई। बच्चों में दहशत व्याप्त हो गई और मामले की सूचना विभाग के अधिकारियों को देते हुए बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत छुट्टी कर दी गई। आवारा कुत्तों की भयावकता को देखते हुए बच्चों को स्कूल जाने से रोका गया और अभिभावकों से स्कूल की छुटटी होने की जानकारी दी गई। ग्रामीणों की माने तो उक्त कुत्ते को कोई कार सवार व्यक्ति स्कूल के समीप छोड़ कर चला गया है, जो शायद पालतू पिटबुल था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more