UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

बाधा: आयकर रिटर्न दाखिल करने में आ रहीं हैं मुश्किलें, प्री फिल्ड फॉर्म में आंकड़े असली वित्तीय लेन देन से अलग दिखाई पड़ रहे।


बाधा: आयकर रिटर्न दाखिल करने में आ रहीं हैं मुश्किलें, प्री फिल्ड फॉर्म में आंकड़े असली वित्तीय लेन देन से अलग दिखाई पड़ रहे।








नई दिल्ली : वित्तवर्ष 2021-22 का आयकर रिटर्न दाखिल करने में लोगों को उन्हें विभाग की तरफ से दिए जा रहे पहले से भरे हुए फॉर्म में जानकारियों की विसंगतियों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फॉर्म में दिए जा रहे आंकड़े लोगों की असली वित्तीय लेन-देन की जानकारियों से अलग हैं।



मामले से जुड़े अधिकारी का कहना है कि लोगों के जमा पर मिलने वाले ब्याज की जानकारी में कई मौकों पर काफी फर्क देखा जा रहा है। उनके बेचे गए शेयर और शेयरों पर मिले डिविडेंड के आंकड़ों में भी अंतर दिख रहा है। ये जानकारी टैक्स पोर्टल के एन्युअल इनफॉर्मेशन सिस्टम से मिल रही है।


 


स्रोत पर कटे टैक्स, प्रॉपर्टी लेन देन, एफडी, म्युचुअल फंड और शेयर के साथ साथ बॉन्ड खरीद बिक्री से आई रकम की भी जानकारी फॉर्म में मौजूद है। गलत जानकारी को नकारने के लिए विभाग ने टैक्स पोर्टल पर पांच विकल्प दिए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more