UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

यूपी बोर्ड के विद्यालयों में 20 मिनट का शारीरिक प्रशिक्षण जरूरी


 यूपी बोर्ड के विद्यालयों में 20 मिनट का शारीरिक प्रशिक्षण जरूरी
लखनऊ। यूपी बोर्ड के विद्यालयों में प्रार्थना सभा के बाद विद्यार्थियों व कार्यरत शिक्षकों के लिए 20 मिनट का शारीरिक प्रशिक्षण जरूर कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिन विद्यालयों में व्यायाम शिक्षक तैनात हैं, वहां अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को अलग-अलग खेलकूद व शारीरिक गतिविधियों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग कराने को भी कहा गया है। ये निर्देश माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से शुक्रवार को जारी शैक्षिक सत्र 2022-23 के खेलकूद प्रतियोगिताओं के वार्षिक कार्यक्रम में दिए गए हैं।



इसमें कहा गया है कि जहां व्यायाम शिक्षक नहीं हैं, वहां नामित शिक्षक के जरिए खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों का आयोजन कराया जाए। साथ ही जिन विद्यालयों में पर्याप्त खेल की सामग्री व मैदान है, वहां अलग-अलग दिनों में अलग-अलग कक्षाओं के लिए खेलकूद व शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया जाए। इसके साथ ही प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। जिला व मंडलीय क्रीड़ा समिति का पुनर्गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। जुलाई से नवंबर के बीच होने वाली अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more