UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

शिक्षकों की लंबित समस्याओं का शीघ्र होगा समाधान, बोले बीएसए साहब


बदायूं। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों को विभिन्न लंबित समस्याओं के संबंध में बीएसए को बताया। बीएसए ने एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के समाधान करने के बारे में आश्वासन दिया। । 






जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षिकाओं के बाल्य देखभाल अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं. उनको स्वीकृत किया जाए। यू-डाइस फीडिंग में त्रुटि के कारण कुछ

शिक्षकों का वेतन रोक दिया है, जिसे वापस कराया जाए। एमडीएम में किसी प्रकार की गड़बड़ी पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक को दोषी न मानकर संबंधित प्रधान पर कारवाई के लिए डीपीआरओ से पत्राचार किया जाए। कन्वर्जन कास्ट, दूध व फल के लिए धनराशि जल्द ही प्रधानाध्यापकों के खाते में भिजवाई जाए।



जिलामंत्री उदयवीर सिंह यादव ने भी अपने बातें रखी। बीएसए ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी आदि मौजूद रहे। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more