UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

यूनिफॉर्म के लिए स्कूली बच्चों को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार


लखनऊ। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को यूनिफॉर्म और जूता-मोजा के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। इनकी खरीद के लिए अभिभावकों के खातों में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत शासन से राशि भेजी जाती है। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही अभिभावकों के खातों


में राशि भेज दी जाएगी। इस बार यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर व स्कूल बैग खरीदने के लिए अभिभावकों केखाते में 1200 रुपये भेजे जाने हैं। पिछले सत्र में इसके लिए 1100 रुपये दिए गए थे। इस बार नोट बुक, पेंसिल आदि के लिए 100 रुपये बढ़ाए गए हैं। राशि जारी होने तक विद्यार्थियों से पुरानी यूनिफॉर्म पहनकर आने को कहा गया है। लेकिन ज्यादातर बच्चों की ड्रेस फट गई है जिससे वे सादे कपड़ों में आते हैं। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद का कहना है कि अभिभावकों के खातों में डीबीटी के जरिए राशि भेजने की तैयारी की जा चुकी है। कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more