UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

शोध में हुआ सुधार, लेकिन शिक्षकों की कमी की पड़ गईमार


प्रयागराज, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को देशभर के उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों का नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2022 रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले साल की तुलना में इस बार एमएनएनआईटी और ट्रिपलआईटी की रैंकिंग में गिरावट आई है। इसका मुख्य कारण संस्थान में शिक्षकों की कमी नजर आ रही है। जबकि शोध में दोनों संस्थानों की स्थिति पिछले साल से बेहतर है। वहीं, टीचिंग एंड लर्निंग रिसोर्स के पैमाने पर पिछले साल की तुलना में पीछे है। संस्थान की रैंकिंग टीचिंग एंड लर्निंग रिसोर्स, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरिच एंड इनक्यूजिंगविटी, परसेप्शन (इन्हीं पांच पैमाने) पर परखी जाती है।


शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एनआईआरएफ 2022 की इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग में देशभर के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में 47वें पायदान पर रहा। जबकि वर्ष 2021 की रैंकिंग में उसने 42वां स्थान अर्जित किया था। वहीं, ट्रिपलआईटी की 2022 की रैंकिंग पिछले साल की तुलना में अच्छी नहीं रही। इस बार यह संस्थान रैंकिंग में छह पायदान नीचे आ गया है। देश के शीर्ष 300 तकनीकी संस्थानों की सूची में ट्रिपलआईटी को 93वें स्थान पर जगह मिली है। जबकि 2021 में इसे 87वीं रैक मिली थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more