UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

आरोप: सहायक अध्यापिका ने अनुदेशक को धप्पड मारा ,जाति सूचक बातें कहकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया


 आरोप:   सहायक अध्यापिका ने अनुदेशक को धप्पड मारा ,जाति सूचक बातें कहकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया 


सीतापुर। ब्लॉक खैराबाद के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अनुदेशक ने सहायक अध्यापिका पर अभद्रता करने के साथ थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।



पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर खुर्द में अनुदेशक के पद पर अरुण कुमार तैनात है। आरोप है विद्यालय की एक सहायक अध्यापिका ने नौ जुलाई को जाति सूचक बाते कहते हुए कार्यालय से बाहर निकाल दिया।



जब पीड़ित और उसके साथी विज्ञान कक्ष में जाकर खाना खाने लगे तो वहां भी अध्यापिका पहुंच गई। पीड़ित का आरोप है कि अध्यापिका ने वहां आकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब पीड़ित ने इस विरोध किया तो अध्यापिका ने उसके थप्पड़ मार दिया। पीड़ति ने बताया कि शिक्षिका का पति भी वहीं पर अध्यापक है। पीड़ित ने घटना की लिखित शिकायत एसपी और बीएसए से भी की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more