UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

जिन विद्यालयों में नहीं चारदीवारी, वहाँ बना खतरा


आए दिन नौनिहालों को परेशान करते हैं छुट्टा मवेशी, कई बार चोटिल भी हो चुके बच्चे
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। विकास खंड एलिया के 38 परिषदीय विद्यालय चारदीवारी विहीन बने हुए है। इसकी वजह से नौनिहालों को हर समय खतरा बना रहता है। इसके चलते कई बार यह नीनिहाल चोटिल भी हो चुके है।


विकास खंड एलिया के करीब 38 ऐसे परिषदीय विद्यालय है जिनमें अभी तक चारदीवारी नहीं बन पाई है। जिसके कार छुट्टा मवेशी विद्यालय में घूमते नजर आते हैं। एमडीएम बटने के समय अचानक से पशुओं के आ जाने से बच्चों को काफी खतरा बना रहता है। कभी-कभी जानवरों के झगड़े के कारण तैयार खाना तक जमीन पर गिर जाता है। खेल के मैदान पर बच्चों के खेलते समय मवेशी आ जाते हैं। प्राथमिक विद्यालय अटरिया कीरतपुर में चारदीवारी न होने से व सड़क के किनारे बने गड्ढों में पानी भरा होने के कारण पशु बच्चों के बीच पहुंच जाते हैं।
संविलयन विद्यालय टोकर बहादुरपुर गांव से सटा हुआ बना है। जिसमें चारदीवारी नहीं है। खाना बटने के समय पशु विद्यालय में पहुंच जाते हैं व बच्चों के खाने पर झपट पड़ते हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोहई में बाउंड्रीवाल
न होने से बच्चों को खेलने में असुविधा होतो है। विद्यालय के किनारे बने खेतों पर कटीले तार लगे हैं। बच्चों के खेलते समय पशु आ जाते हैं। जिससे बच्चों के चोट लगने व कटीले तारों में फंसने का भय बना रहता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more