UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

एमडीएम में गड़बड़ी करने पर बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित, पढ़ें पूरी खबर

ललितपुर प्राथमिक विद्यालय टोड़ी ब्लॉक बार के प्राथमिक विद्यालय में -तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक पर छात्रों के मिड-डे मील की धनराशि में गड़बड़ी का आरोप लगा था और वह एबीएसए की जांच में दोषी पाए गए।

ब्लॉक बार के ग्राम टोड़ी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में राकेश कुमार इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। कुछ दिनों पूर्व प्रधानाध्यापक पर आरोप लगा कि उन्होंने स्कूल में अध्ययनरत छात्रों के मिड-डे मौल का करीब साढ़े पाच लाख रुपये की धनराशि को हड़प करने का आरोप लगाया गया था छात्रों के परिजनों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की थी।





इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर छात्रों के मिड-डे मील की धनराशि हड़पने के आरोपों को बेसिक शिक्षाधिकारी रामप्रवेश ने गंभीरता से लिया और मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी बार को सौंपते हुए शीघ्र रिपोर्ट प्रेषित करने का आदेश दिया। आदेशों के क्रम में ईचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश कुमार के कार्यों की जाच की गई। इसके बाद जाच ने अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी। जांच में खंड शिक्षा अधिकारी ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश कुमार को विद्यालय में अध्यनरत छात्रों के मिड-डे मील को धनराशि में गड़बड़ी करने का दोषी करार दिया गया।

जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर बीएसए रामप्रवेश ने दोषी इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।मामले को लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शिक्षकों में चर्चा का आलम है। अभिभावकों और बच्चों ने कार्रवाई पर खुशी जताई है। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more