UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

क्लास रूम में मुस्कुराने पर शिक्षक ने जड़ा छात्र को थप्पड़, कान का पर्दा फटा


उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक छात्र को क्लास में मुस्कुराना (स्माइल करना) महंगा पड़ गया. मुस्कुराने से नाराज शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ जड़ दिया. इससे छात्र के कान का पर्दा फट गया. मामले जिले के सुमित्रा मार्डन स्कूल का है. पीड़ित परिवार शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर निवासी राजेंद्र का का बेटा अतुल सुमित्रा मॉडल स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है. अतुल का आरोप है कि वह शुक्रवार को क्लास में बैठा हुआ था. उस समय शिक्षक तन्मय शुक्ला पढ़ा रहे थे. किसी बात को लेकर हंसी आ गई. इससे नाराज टीचर ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया.



अतुल का कहना है कि जब वह घर पर आया तो उसके कान से खून आने लगा. इसके बाद वह अपने पिता के साथ डॉक्टर को दिखाने गया. डॉक्टर ने बताया कि कान का पर्दा फट गया है. शिक्षक की पिटाई से अतुल इतना डरा हुआ था कि वह शनिवार को विद्यालय नहीं गया. अतुल का चिकित्सीय परीक्षण किया तो उसके कान का पर्दा फटा हुआ.

कान का पर्दा फटे होने की जानकारी होने के बाद परिवार सदमे में आ गया. इस पूरे मामले को लेकर छात्र के पिता का कहना है कि वह विद्यालय प्रबंध से बात करेंगे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे. इस घटना के बाद पीड़ित छात्र सदमें में है. इस पूरे मामले को लेकर कॉलेज की प्रधानाचार्य से बात की गई तो उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more