UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

निपुण भारत मिशन में प्री-प्राइमरी से तीन तक शैक्षिक योजनाओं का जारी हुआ लक्ष्य


महुआ बाजार


तहसील सभागार उतरौला में खंड शिक्षाधिकारी सतीश कुमार, बीईओ गैड़ास बुजुर्ग विनय चौधरी, बीईओ रेहरा बाजार समय प्रकाश पाठक, बीईओ श्रीदत्तगंज सियाराम वर्मा ने शनिवार को उप जिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा एवं सीओ उदय राज सिंह को निपुण भारत मिशन लक्ष्य का फोल्डर सौंपा।

केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत निपुण भारत मिशन लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद सभी अधिकारियों को भी लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग की अपील गई।

परिषदीय स्कूलों में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्री-प्राइमरी से कक्षा तीन तक शैक्षिक लक्ष्यों की योजना जारी की गई है। तहसील के चारों खंड शिक्षाधिकारियों ने अन्य सभी अधिकारियों को प्री-प्राइमरी की बाल वाटिका से कक्षा तीन तक के शैक्षिक लक्ष्यों की जानकारी देते हुए लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग मांगा। बीईओ सतीश कुमार ने नई शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अधिकारियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच सामंजस्य की आवश्यकता है। सभी अधिकारियों से नई शिक्षा नीति के निपुण भारत मिशन के लक्ष्य प्राप्ति के प्रति गंभीरता से सहयोग प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है, जो बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव व नवाचार लाएगा। निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन, त्रैमासिक लक्ष्य निर्धारण के संबंध में शासनादेश जारी किया। इसके द्वारा प्राथमिक कक्षाओं में सार्वभौमिक मूलभूत साक्षरता, संख्या ज्ञान प्राप्त करने, कक्षा तीन तक के सभी बच्चों में पढ़ने-लिखने, संख्या ज्ञान में ग्रेड स्तर की अपेक्षित योग्यता प्राप्त करने, कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का गणित, भाषा में अपेक्षित अधिगम स्तर सुनिश्चित करने तथा निपुण लक्ष्यों का निर्धारण किया गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more