UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

अपने विद्यालयों को बेहतर बनाने में जनपद के 8 प्रधानाचार्य सम्मानित

मुरादाबाद। जिलाधिकारी ने शैलेंद्र कुमार सिंह ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021 22 के तहत जिले के ग्रामीण और नगरीय सहित आठ विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जिला स्तरीय अवार्ड से सम्मानित किया। दावा किया कि आठों विद्यालय सभी आयामों में अव्वल पाए गए हैं।





कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने समीक्षा के बाद चिह्नित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और ग्राम प्रधानों को  सम्मान समारोह में आमंत्रित किया था। इस बीच दूसरी कैटेगरी में चिह्नित 27 विद्यालय 19 पैरामीटरों में सराहनीय पाए गए थे। इन विद्यालयों से संबंधित ग्राम प्रधानों और शिक्षकों को आपरेशन

कायाकल्प के तहत सराहनीय योगदान के लिए जिलाधिकारी ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय सिर्फ बच्चों के लिए शैक्षणिक केंद्र ही नहीं, अच्छे संस्कारों को विकसित वाला केंद्र बनें। बच्चे पढ़ाई के साथ साफ सफाई पर ध्यान केंद्रित करें विद्यालय में 1 कुछ अध्यापक ऐसी छाप छोड़ जाते हैं। जिनको विद्यार्थी जीवन भर याद रखते हैं। कक्षा में बच्चों का दिल दिमाग का सामंजस्य ठीक बना रहेगा तो परीक्षा के बेहतर परिणाम भी सामने आएंगे। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि विद्यालय को ठीक बनाए रखने में ग्राम प्रधानों का अहम योगदान रहता है।

 

जिला परियोजना निदेशक ने बताया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की शुरुआत मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 2016-17 में की थी। जिले में कुल 4388 विद्यालयों के सापेक्ष 2226 विद्यालयों ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था इस अवसर पर डीआईओएस अरुण कुमार दुबे, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, अधिशासी अभियंता व अन्य लोग मौजूद है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more