UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

शासन की तमाम सख्ती के बाद भी स्कूलों में नहीं पहुंच रहे शिक्षक

 

सुल्तानपुर। विभिन्न कार्यालयों व अन्य स्थानों पर संबद्ध शिक्षकों को हटाने के आदेश के बाद भी कई अध्यापक अपने विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। इन अध्यापकों पर कारवाई का साहस बेसिक शिक्षा विभाग भी नहीं जुटा पा रहा है।



बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह व महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि कोई भी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य किसी कार्य में न लगाया जाएगा और न ही संबद्ध किया जाएगा। अल्पकालिक व्यवस्था के तहत जिन शिक्षकों को मूल विद्यालय से अन्यत्र विद्यालय/कार्यालय में तैनात किया गया है, उन्हें तत्काल मुक्त करते हुए अपने विद्यालय में कार्य भार ग्रहण करने और शिक्षण कार्य करने का निर्देश दिया था। शासन के निर्देश के बाद बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को तत्काल अपने मूल विद्यालय में कार्य करने का निर्देश दिया है। बावजूद इसके कई शिक्षक ऐसे हैं, जो अपने विद्यालय नहीं जा रहे हैं। प्रभारी बीएसए सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सभी संबद्ध शिक्षकों को हटा दिया गया है। किसी भी शिक्षक को बीआरसी, बीएसए या अन्य किसी कार्यालय में संबद्ध नहीं किया गया है फिर भी जो शिक्षक विद्यालय नहीं जा रहे हैं, निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more