UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

जनपद के तीन ब्लॉक के 70 स्कूलों का कराया गया औचक निरीक्षण, 28 शिक्षक मिले गैरहाजिर, रोका वेतन


ज्ञानपुर। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा क्षेत्र में शुक्रवार को अधिकारियों, जिला समन्वयक के नेतृत्व में तीन ब्लॉक के 70 स्कूलों की जांच की गई। इस दौरान 28 शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।





अवकाश के बाद 20 जून के बाद से शिक्षण संस्थान खुल गए करीब माह भर होने को है, लेकिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति सुधर नहीं रही है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी को ओर से शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी औराई, ज्ञानपुर, भदोही, डीघ अभोली और सुरियावां संग सी समन्वयक ने डीघ भदोही और ज्ञानपुर ब्लॉक के 70 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। स्कूलों में पठन-पाठन, मध्याहन भोजन की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति को देखा। इस दौरान दौरान 24 अध्यापक गैरहाजिर रहे। जिनका एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। बीएसए ने भी कंपोजिट विद्यालय फंसरायपुर और राघोपुर का निरीक्षण किया। यहां भी अनुपस्थित चार शिक्षकों का वेतन रोका गया।

बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षक स्कूलों में समय से पहुंचे। इसी तरह का अभियान अब लगातार चलाया जाएगा। कई बार अनुपस्थित मिलने पर शिक्षक के निलंबन संग अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more