UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2022

बीएसए ने समीक्षा की तो जिले के 45 स्कूलों की प्रगति शून्य, रोका प्रधानाध्यापकों का वेतन, पढ़ें पूरी खबर

 

बीएसए ने समीक्षा की तो जिले के 45 स्कूलों की प्रगति शून्य, रोका प्रधानाध्यापकों का वेतन, पढ़ें पूरी खबर
गौरीगंज (अमेठी )। जिले में संचालित परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत विद्यार्थियों के आधार नामांकन व प्रमाणीकरण में लगातार निर्देशों के बावजूद प्रगति नहीं हो पा रही है।
शुक्रवार को बीएसए ने समीक्षा की तो जिले के 45 स्कूलों की प्रगति शून्य से दस प्रतिशत के से बीच मिली। योजना में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों का बीएसए ने अग्रिम आदेश तक वेतन रोकते हुए तीन दिनों में सुधार करने के साथ जवाब मांगा है।परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को मिलनी वाली निशुल्क सुविधाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए शासन ने शैक्षिक सत्र 2022- 23 में आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। शत-प्रतिशत बच्चों का आधार कार्ड बन सके इसके लिए सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर आधार निर्माण टूल व उपकरण मुहैया कराते हुए नामांकन केंद्र निर्धारित किया गया है। सभी बीईओ व प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर शत-प्रतिशत बच्चों का आधार नामांकन, प्रमाणीकरण के साथ प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। निर्देशों के साथ प्रतिदिन निगरानी भी की जा रही है। बावजूद इसके लिए 45 स्कूलों में कार्यरत प्रधानाध्यापक की ओर से आधार नामांकन व प्रमाणीकरण में लापरवाही बरती जा रही है।


शुक्रवार को डीसी एमडीएम अरुण कुमार त्रिपाठी ने प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन समीक्षा की तो 45 स्कूलों में आधार प्रमाणीकरण व नामांकन को प्रगति शून्य से 10 प्रतिशत के बीच मिली। डीसी ने अपनी रिपोर्ट बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक को दी तो बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को अग्रिम आदेश तक वेतन पर रोक लगा दी। इसके बाद बीएसए ने सभी को तीन दिनों में स्कूल में पंजीकृत शत प्रतिशत विद्यार्थियों का आधार नामांकन व प्रमाणीकरण पूरा करते हुए प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more