UpdateMarts
Follow Channel

06 August 2022

एक शिक्षिका व दो शिक्षामित्र मिले अनुपस्थित


एटा। ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र के गांव कसैटी स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका और दो शिक्षामित्र बुधवार को निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले।




तीनों की अनुपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर भेजी गई है। खंड शिक्षाधिकारी धर्मराज सरोज ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे प्रावि कसेटी का निरीक्षण किया गया। यहां एक शिक्षिका और दो शिक्षामित्र अनुपस्थित मिलीं। बच्चों ने भी पूछताछ में बताया कि हस्ताक्षर करके शिक्षिका चली जाती हैं।