UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 September 2022

स्कूल से घर लौट रही कक्षा-7 की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

हापुड़। स्कूल से घर लौट रही कक्षा सात में पढ़ने वाली दलित किशोरी के साथ दो युवकों ने खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और मुंह बंद रखने के लिए उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। गुमसुम रहने पर मां ने बच्ची से पूछताछ की तो पीड़िता ने आपबीती बताई। पिता की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया है।

देहात थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव निवासी 13 वर्षीय छात्रा पास के सरकारी स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। किशोरी के पिता के अनुसार घटना तीन सितंबर की है। दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा पैदल ही अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक पर पहुंचे पड़ोस के गांव निवासी दो युवकों शहजाद और भूरे ने उसे किसी बहाने से रोक लिया। दोनों आरोपी किशोरी को खींचकर गन्ने के खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान किशोरी की अश्लील वीडियो भी बना ली। किसी को घटना के बारे में बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। छात्रा जैसे-तैसे घर पहुंची। इसके बाद से किशोरी गुमसुम थी। जिसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। शनिवार को किशोरी की मां ने पीड़िता से प्यार से गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। जिसके बाद पिता बच्ची को लेकर देहात थाने पहुंचा।
आरोपी दूसरे संप्रदाय के होने के कारण हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री पवन तोमर, नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, नगर महामंत्री दिनेश ठाकुर, अंकुश चौहान, रोहित सिरोही, रोहित शर्मा, हर्ष भाटी, बाबी पाठक, सौरभ आनंद, अमन चौधरी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
देहात थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष यादव ने बताया कि एक आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरे के आरोपी कह तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more