UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 September 2022

शिक्षक के घर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


 सिकंदराबाद नगर के एमएस इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राजीव कुमार द्विवेदी के रामबाड़ा स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, नकदी चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। आरोपियों के दो साथी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
सीओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध शिवदयालपुर धाना कोतवाली नगर जनपद हापुड़ निवासी तहसीन उर्फ नेता जी, श्यामनगर रोड ईदगाह कालोनी थाना लिसाड़ीगेट जनपद मेरठ निवासी अनीस को गुलावठी अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों से चोरी किए गए सात तोले के जेवरात दो तमंचे, चोरी की एक बाइक बरामद की गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more