UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 September 2022

छात्र ने साथियों संग शिक्षक को पीटा, केस दर्ज



 गगहा इलाके के हाट बाजार - स्थित इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षक प्रवीण तिवारी की बुधवार सुबह एक छात्र ने बाहरी दोस्तों संग मिलकर पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर गगहा पुलिस ने छात्र समेत छह लोगों पर हत्या की कोशिश को धारा में केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।





 जानकारी के मुताबिक, बासगांव निवासी प्रवीण तिवारी गगहा क्षेत्र के हाटा बजार स्थित आदर्श इंटर कालेज में अंग्रेजी विषय के शिक्षक हैं। रोज की तरह सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे वह हाटा बाजार स्थिति ओवरब्रिज के बगल में पहुंचे ही थे कि पहले से इंतजार कर रहे उसी कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय किशोर अपने 4-5 चाहरी साथियों के साथ शिक्षक को रोककर पीटना शुरू कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई।




प्रभारी निरीक्षक गगहा संदीप कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक जिस कॉलेज में पढ़ाते हैं, उसी कॉलेज के एक छात्र से शिक्षक की कुछ दिन पहले बहस हो गई थी। जिसके बाद योजना बनाकर बुधवार को छात्र ने अपने बाहरी साथियों को बुलाकर शिक्षक पर जानलेवा हमला किया है। हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more