प्रयागराज।
विभिन्न जिलों में तैनात 150 से अधिक खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) एवं समकक्ष पदों पर पदोन्नति दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक के लिए 187 बीईओ की सूची भेजी गई है, जिसमें से 87 अधिकारियों की गोपनीय आख्या वर्ष 2013-14 से 2024-25 तक उपलब्ध नहीं है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी 187 अधिकारियों की रिपोर्ट 15 अप्रैल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामताराम पाल ने 50 जिलों के संबंधित बीईओ के साथ ही बीएसए व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को सेवा का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

