लखनऊ। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ केडी सिंह बाबू स्टेडियम निकट स्थित बीएन सिंह प्रतिमा से हजरतगंज गांधी प्रतिमा तक मशाल जुलूस निकाला। पूरे प्रदेश में इस तरह के जुलूस निकालकर शिक्षकों ने विरोध दर्ज किया। जुलूस में शामिल सैकड़ों शिक्षकों ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता खत्म की जाए।

