14 April 2026

शिक्षिका को ओलम्पियाड में दूसरी रैंक


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अलीगंज प्रथम कैम्पस की शिक्षिका रैना सिंह ने इण्टरनेशनल सेन्टा टीचिंग प्रोफेशनल ओलम्पियाड में दूसरी रैंक हासिल की है। इस प्रतिष्ठित शिक्षण ओलम्पियाड में 83 देशों के 2 लाख से अधिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इसमें करीब दो हजार प्रतिभागी फाइनल प्रतियोगिता में चुने गये। जिसमें रैना सिंह ने स्कूल लीडरशिप में द्वितीय इण्टरनेशनल रैंक पायी है।