हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 April 2026

मिड-डे मील विवाद में राहत: हाई कोर्ट ने हेडमास्टर का निलंबन रोका

 मिड-डे मील विवाद में राहत: हाई कोर्ट ने हेडमास्टर का निलंबन रोका


इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से जुड़े एक मामले में स्कूल के हेडमास्टर के निलंबन पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब हेडमास्टर को मिड-डे मील गैस सिलेंडरों की कमी के कारण लकड़ी के चूल्हे पर बनवाने के चलते निलंबित कर दिया गया था।


मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस मंजू रानी चौहान ने निर्देश दिया कि विभागीय जांच पूरी होने तक निलंबन आदेश प्रभावी नहीं रहेगा।


याचिकाकर्ता हेडमास्टर ने वाराणसी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 19 मार्च 2026 को जारी निलंबन आदेश को अदालत में चुनौती दी थी। उन्होंने अपने पक्ष में दलील दी कि गैस की कथित कमी को लेकर उन्होंने न तो मीडिया से कोई बातचीत की और न ही किसी नियम का उल्लंघन किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more