31 August 2026

26 हजार बंद प्राइमरी स्कूलों को खोला जाएगा: अखिलेश यादव

26 हजार बंद प्राइमरी स्कूलों को खोला जाएगा: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार सत्ता में आने पर राज्य में बंद किए गए 26 हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों को दोबारा खोलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नहीं चाहती कि पीडीए के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर सकें। इसलिए राज्य में सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है।


अखिलेश यादव ने हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने हत्या करने वाले ‘गोगी’ गैंग का नाम लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेशों के अपराधी यूपी में वारदात करने आते हैं और बुलंदशहर वाली सरकार कुछ नहीं करती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि अपराधी यूपी छोड़कर भाग गए हैं, लेकिन अब तो दूसरे राज्यों के अपराधी यूपी में आकर अपराध करने लगे हैं।

पीडीए समाज के अधिकारों की बात

सपा मुखिया ने कहा कि सपा की सरकार आने पर पीडीए समाज को उनकी आबादी के अनुसार अधिकार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पांच महीने में एक लाख नौकरियां देने के वादे का क्या हुआ? अब समय है कि जनता बताए कि हमारी सरकार आएगी तो हम पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग का ऑडिट करवाएंगे और बताएंगे कि कितना माल क्रमाया गया है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि दोनों विभागों में बड़े पैमाने पर घोटाले व भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर से दान का धन भी चुरा लिया गया। लोग विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि मिलावटी पेट्रोल बेचा जा रहा है और त्योहार आते ही सरकार ने चीनी महंगी कर दी। सपा अध्यक्ष ने मेरठ के तत्कालीन पुलिस कप्तान अभिषेक पांडेय पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने किसान नेता मोहित गुर्जर व दिवंगत पार्टी को पीटा।

जेपीएनआईसी को लेकर भी साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ स्थित छतर मंजिल को और जेपीएनआईसी को सरकार ने बेच दिया। उन्होंने दावा किया कि जेपीएनआईसी को बनाने वाले आर्किटेक्ट की जगह भाजपा सरकार रख रही है और उसे दिल्ली में तीन हजार करोड़ रुपये का रेलवे स्टेशन का काम भाजपा ने दिया है।