31 August 2026

वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो आज से दर्ज कराएं आपत्ति


नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया अहम चरण में पहुंच गई है। निर्वाचन आयोग सोमवार को मसौदा मतदाता सूची जारी करेगा। सूची में नाम न होने पर मतदाता सोमवार से एक माह तक दावा और आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।



दिल्ली में करीब 1.45 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 32.79% यानी करीब 47.6 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं होंगे। ऐसे मतदाताओं को आयोग नोटिस भेजेगा। उन्हें आयोग के तय सवालों का जवाब देने के साथ सूची में नाम शामिल कराने की पात्रता साबित करनी होगी। घर-घर जाकर गणना का चरण 17 अगस्त को पूरा हो चुका है।


इस दौरान करीब 67.21% यानी 97.51 लाख मतदाताओं के गणना फॉर्म जमा हुए। उन्हें डिजिटल प्रक्रिया से जोड़ा गया। शेष लोगों के नाम अनुपस्थित, स्थायी रूप से दूसरी जगह चले जाने, मृत्यु या एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होने जैसे कारणों से ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हो सके।


मतदाता ड्राफ्ट सूची में नाम न होने पर एक माह में दावा पेश कर सकेंगे। नए सिरे से नाम जुड़वाने के लिए आयोग द्वारा तय दस्तावेज के साथ फार्म-6 भरना होगा।