11 September 2026

सूत्रों के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

 सूत्रों के अनुसार,आज लखनऊ स्थित आवास पर Department of Basic Education, Uttar Pradesh के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों तथा लंबित प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



*बैठक के मुख्य बिंदु:*


*1. विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर:*

बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत मिशन, डीबीटी, मध्यान्ह भोजन योजना एवं छात्र नामांकन वृद्धि से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी योजनाओं को जमीनी स्तर पर समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए, ताकि अंतिम पंक्ति के छात्र तक लाभ पहुंच सके।



*2. शिक्षकों के विशेष मुद्दों (Special Date) पर चर्चा:*

प्रदेश के शिक्षकों के अंतर-जनपदीय स्थानांतरण, विशेष तिथि (Special Date) से संबंधित विसंगतियों एवं अन्य सेवा संबंधी प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण किया जाए।


*3. समय से पदोन्नति (Timely Promotion) का मुद्दा:*

बैठक में लंबे समय से लंबित शिक्षकों की पदोन्नति के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। निर्देश दिए गए कि पात्र शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जाए और किसी भी पात्र शिक्षक को उसके अधिकार से वंचित न होना पड़े। पदोन्नति में पारदर्शिता एवं वरिष्ठता का पूर्ण ध्यान रखा जाए।




*4. 68,500 एवं 69,000 भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों को स्पेशल बैच में शामिल करने पर विशेष चर्चा:*

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा 68,500 और 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के स्पेशल बैच / विशेष तिथि (Special Date) में समायोजन का रहा। इस विषय पर अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस संबंध में विधिक पहलुओं का परीक्षण कर न्यायसंगत प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि चयनित अभ्यर्थियों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके और विभाग को योग्य शिक्षक मिल सकें।



अंत में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता ही प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की नींव है, इसलिए सभी अधिकारी एवं शिक्षक-कर्मचारी समन्वय बनाकर पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करें।