11 September 2026

शिक्षक सड़क किनारे खड़े थे… तभी तेज रफ्तार बाइक आई और फिर

 Pratapgarh Kunda  News: हीरागंज। जनपद मुख्यालय निवासी जय नारायण गुप्ता बाबागंज के कम्पोजिट विद्यालय टिकरिया बुजुर्ग में सेवारत हैं। बुधवार को विद्यालय में अवकाश होने पर साधन के इंतजार में कुंडा हीरागंज मार्ग पर टिकरिया मोड़ के पास सड़क किनारे खंड थे। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने शिक्षक को टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणो ने यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची और घायल शिक्षक को सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।